Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Red Cross, ALIMCO, and Aravali Power Company distributed assistive devices to persons with disabilities.
{"_id":"6a9ff86115f324994504a112","slug":"video-bhiwani-red-cross-alimco-and-aravali-power-company-distributed-assistive-devices-to-persons-with-disabilities-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: रेडक्रॉस, एलिम्को और अरावली पावर कंपनी ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: रेडक्रॉस, एलिम्को और अरावली पावर कंपनी ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण
भिवानी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एलिम्को और अरावली पावर कंपनी के सहयोग से मंगलवार को बाल भवन वाटिका परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व में चिन्हित 372 दिव्यांगजनों को करीब एक करोड़ 81 लाख रुपये की लागत के 737 सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित किए गए। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी उनके सहयोग एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होंगे। दिव्यांगता को अभिशाप नहीं मानना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगजनों से मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। डीसी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।