{"_id":"6ac0d1147d6d35a5270cccf0","slug":"video-bhiwani-20-year-old-man-falls-from-train-near-jerpur-station-dies-on-the-spot-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी : जेरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा 20 वर्षीय युवक, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी : जेरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा 20 वर्षीय युवक, मौके पर मौत
भिवानी। जेरपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को अज्ञात ट्रेन से गिरने के कारण करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अनिल निवासी गांव रानिसर जिला जोधपुर, राजस्थान का रहने वाला था। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे के आसपास की है। शनिवार को लोहारू अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ।
जानकारी के अनुसार जेरपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना लोहारू जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही लोहारू जीआरपी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को शव को शवगृह में रखवा दिया गया। शनिवार को मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजबाला द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मृतक के पिता माला राम के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मृतक अनिल दो भाइयों में बड़ा था और उसका एक छोटा भाई है। मृतक अनिल अविवाहित था तथा परीक्षा देने के लिए जयपुर गया हुआ था। मृतक के पिता माला राम ट्रक चालक हैं। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई बचा है,युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।