{"_id":"6991cd2d19c093d68e04e07e","slug":"video-bakhtawarpura-village-in-bhiwani-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: वीरों की जन्मभूमि के नाम से जाना जाता है गांव बख्तावरपुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: वीरों की जन्मभूमि के नाम से जाना जाता है गांव बख्तावरपुरा
गांव बख्तावरपुरा को वीरों की जन्मभूमि के नाम से जाना जाता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव के जवानों ने चीन के साथ युद्ध से लेकर विदेशी धरती पर चलाए गए शांति मिशन में भी भाग लिया। आज भी गांव के काफी युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। इस गांव को करीब 350 वर्ष पूर्व बख्तावर सिंह जाखड़ ने बसाया था। उन्हीं के नाम पर गांव का नाम बख्तावरपुरा रखा गया। गांव में करीब 1060 मतदाता हैं और जनसंख्या लगभग 3000 के आसपास है। सामाजिक संतुलन की दृष्टि से बख्तावरपुरा एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां 1000 पुरुषों के पीछे 1000 महिलाएं हैं। यह आंकड़ा केवल संख्या नहीं बल्कि गांव की सामाजिक सोच और समानता की भावना को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।