फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   135 additional coaches added to 48 pairs of trains during the festive season.

Bhiwani News: त्योहारी सीजन में 48 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए 135 अतिरिक्त डिब्बे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
135 additional coaches added to 48 pairs of trains during the festive season.
भिवानी के रेलवे स्टेशन पर खड़ी  ट्रेन ।
भिवानी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 48 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर 135 अतिरिक्त डिब्बे लगाए हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे की सूची के अनुसार रेवाड़ी-नारनौल-रींगस, हिसार-भिवानी-रेवाड़ी, भिवानी-चंडीगढ़ और हिसार-जयपुर रूट की ट्रेनों में यह बढ़ोतरी की गई है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 19611/19614 और 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में एक-एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अजमेर-अमृतसर सेवा रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार होकर आगे जाती है। ट्रेन संख्या 14709/14710 हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ में भी चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन लोहारू होकर राजस्थान की ओर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी रूट की ट्रेन संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका, 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी और 14725/14726 भिवानी-मथुरा में तीन-तीन अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। भिवानी-कालका ट्रेन रोहतक, गोहाना, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होकर कालका जाती है। वहीं ट्रेन संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार में चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।

हिसार-जयपुर ट्रेन हिसार से हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और रेवाड़ी होकर जयपुर जाती है। रेलवे की ओर से त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed