Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Aspirants protest in Bhiwani over HTET-2025 results; assurance given of a resolution by September 28.
{"_id":"6aaa7197c21eca54cd042d87","slug":"video-aspirants-protest-in-bhiwani-over-htet-2025-results-assurance-given-of-a-resolution-by-september-28-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एचटेट-2025 रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, 28 सितंबर तक समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में एचटेट-2025 रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, 28 सितंबर तक समाधान का आश्वासन
भिवानी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एचटेट 2025 के रिजल्ट में संशोधन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने अलग-अलग स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बोर्ड प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और प्रश्नपत्र में कथित गलतियों का खामियाजा अभ्यर्थियों को भुगतने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि 4-5 जुलाई को प्रदेशभर में एचटेट-2025 की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद बोर्ड की ओर से जारी उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का दावा है कि तीनों लेवल की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में प्रश्नों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। उनका कहना है कि बार-बार समय दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ।
अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी इससे पहले भी बोर्ड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और घेराव कर चुके हैं। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने बोर्ड प्रशासन पर लगातार तारीख देने का आरोप लगाया। अभ्यर्थियों ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें समाधान के बजाय बार-बार नई तारीख मिल रही है।
जींद जिले के नारनौंद से पहुंची अभ्यर्थी कृष्णा और महेंद्रगढ़ से आए अभ्यर्थी संदीप आर्य ने कहा कि प्रश्नपत्र में यदि कोई गलती हुई है तो उसका खामियाजा अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाधान के लिए पहले 21 सितंबर तक का समय बताया गया था, लेकिन अब बोर्ड कमेटी की ओर से 28 सितंबर तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।