Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : 45 percent youth passed physical and medical test in army recruitment which lasted for nine days in Bhiwani
{"_id":"673366aa1d7f8a901804aee8","slug":"video-45-percent-youth-passed-physical-and-medical-test-in-army-recruitment-which-lasted-for-nine-days-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में नौ दिन तक चली सेना भर्ती में 45 फीसदी युवाओं ने पास किया शारीरिक व चिकित्सीय परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में नौ दिन तक चली सेना भर्ती में 45 फीसदी युवाओं ने पास किया शारीरिक व चिकित्सीय परीक्षण
भिवानी शहर के भीम स्टेडियम में नौ दिन तक चली सेना भर्ती में करीबन 45 फीसदी युवाओं ने शारीरिक व चिकित्सीय परीक्षण परीक्षा पास किया। मंगलवार को भर्ती के अंतिम दिन भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं ने भाग लिया। दक्षिण हरियाणा के चार जिले रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी व चरखी दादरी के अभ्यर्थियों ने 4 से 12 नवंबर तक चली सेना भर्ती में भाग लिया। इस भर्ती में लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों को बुलाया गया। एआरओ दादरी की तरफ से 6279 अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती का आयोजन किया गया। सेना की तरफ से रोजाना 600 युवाओं को बुलाया गया। जिसमें से 40 फीसदी युवा तो 1600 मीटर की दौड़ में ही बाहर हो जाते। उसके बाद शारीरिक व चिकित्सीय परीक्षण में 15 फीसदी युवा बाहर हो जाते। इस तरह से अंतिम दिन तक करीबन 45 फीसदी युवाओं ने भर्ती परीक्षा पास की। इस परीक्षण के बाद युवाओं का फाइनल परिणाम बन कर सेना की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। इसके अलावा पोस्ट के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।