फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   firani will be made in jalalaana

Bhiwani News: जलालआना में जलभराव की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, बनेगी फिरनी

Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
firani will be made in jalalaana
ओढ़ां। .फिरनी पर जलभराव (फाइल फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। ओढ़ां खंड के गांव जलालआना में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का जल्द समाधान होगा। बरसात के कारण यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। इस समस्या के हल होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
कालांवाली से जलालआना जाने वाली बाहरी फिरनी का निर्माण कई साल पहले हुआ था। सड़क से नीची होने के कारण इस फिरनी में बरसाती पानी जमा हो जाता था। समस्या तब और बढ़ गई जब सड़क के पास खाली प्लॉट में मिट्टी भर दी गई।
विज्ञापन

इससे पिछले कुछ वर्षों से जल निकासी नहीं हो पा रही थी। बरसात में यह फिरनी जोहड़ का रूप ले लेती थी। आसपास के घरों के लोगों का बाहर निकलना भी कठिन हो गया था। पंचायत ने कई बार पानी की निकासी करवाकर व्यवस्था बनाई थी। अब पीडब्ल्यूडी-बीएंडआर विभाग इस फिरनी का निर्माण शीघ्र शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमालवाली-पीपली की ओर जाने वाले मोड़ से जलघर के पास तक सड़क बनेगी। यह सड़क करीब 450 मीटर लंबी और 18 फीट चौड़ी होगी। इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को मंजूरी काफी पहले मिल गई थी। टेंडर और अन्य विभागीय औपचारिकताओं के कारण कार्य में देरी हुई।

गली निवासी सतपाल सिंह, दर्शन सिंह, काका सिंह, जंटा सिंह और पंच गुरमेल सिंह ने बताया। वे नारकीय जीवन जी रहे थे। अब उन्हें और यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed