{"_id":"676aee32d14a7bb543031164","slug":"vanshika-and-anus-model-was-the-first-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127595-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वंशिका व अनु का मॉडल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:24 PM IST
Link Copied
तोशाम। बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक धर्मबीर पिलानिया ने किया। निर्णायक मंडल ने आठवीं कक्षा की छात्रा वंशिका व अनु की ओर से बनाया गया अम्लीय वर्षा का मॉडल प्रथम, नौवीं कक्षा का छात्र नैतिक व नितिन की ओर से बनाया गया जल प्रदूषण का मॉडल दूसरा तथा दसवीं कक्षा के छात्र चिराग व आकाश का हाइड्रोलिक सिस्टम तीसरे स्थान पर रहा। प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। धर्मबीर सिंह पिलानिया ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अम्लीय वर्षा, जल प्रदूषण, हाइड्रोलिक सिस्टम व चन्द्रयान-3 सहित अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्राचार्य सुभाष बोहरिया, प्रदीप जांगड़ा, मैनपाल कालीरावणा, निर्मला पिलानियां, उमेद सिंह, सरिता, मंजू, कविता, सुमन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।