{"_id":"6aef74121cdc7b874a03108a","slug":"eligible-families-will-receive-mustard-oil-for-october-by-november-30-new-rates-are-now-in-effect-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159776-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पात्र परिवारों को 30 नवंबर तक मिलेगा अक्तूबर का सरसों तेल, नई दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पात्र परिवारों को 30 नवंबर तक मिलेगा अक्तूबर का सरसों तेल, नई दरें लागू
विज्ञापन
भिवानी। जिले के पात्र राशन कार्ड धारकों को अक्तूबर माह का सरसों तेल 30 नवंबर तक मिलेगा। पीडीएस के तहत तेल की मात्रा के अनुसार नई दरें निर्धारित की गई हैं, जिन पर लाभार्थियों को सरसों तेल वितरित किया जाएगा।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वितरण के आदेश जारी किए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि अब लाभार्थियों को 500 मिलीलीटर सरसों तेल 15 रुपये, एक लीटर 30 रुपये और डेढ़ लीटर 45 रुपये में मिलेगा। पात्र राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी डिपो पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन दर्ज कराने के बाद सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं।
शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
राशन या तेल वितरण में समस्या अथवा शिकायत होने पर लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी या निरीक्षक के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग के टोल-फ्री नंबर 18001802087 और भिवानी जिला कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 01664-242125 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।