{"_id":"6aef7462420cce579e013a1c","slug":"operation-of-a-puja-special-train-between-bhiwani-and-bandra-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159785-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी-बांद्रा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी-बांद्रा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाते रेलवे पुलिस कर्मचारी
भिवानी। दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए रेलवे ने भिवानी और मुंबई के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भिवानी जंक्शन पर अतिरिक्त टिकट खिड़की भी शुरू की गई है।
गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी 11, 18 और 25 नवंबर को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस 12, 19 और 26 नवंबर को संचालित होगी।
ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के तीन, स्लीपर के 15, जनरल के दो और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन की एडवांस बुकिंग फुल चल रही है और यात्रियों को वेटिंग में टिकट लेना पड़ रहा है। छठ पूजा पर भिवानी में पूर्वांचल के परिवारों का बड़ा जमावड़ा लगता है। कई परिवार अपने गृह राज्यों में जाकर परंपरागत तरीके से पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन
त्योहारों पर ट्रेनों और स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भिवानी जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी रवि ने बताया कि जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की नियमित जांच की जा रही है। स्टेशन परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों अथवा टोल फ्री नंबर पर देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।