{"_id":"676aede25d81449b9a069d90","slug":"deled-institutions-can-apply-for-affiliation-from-december-26-bhiwani-news-c-21-hsr1027-531004-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीएलएड संस्थाएं संबद्धता के लिए 26 दिसंबर से कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीएलएड संस्थाएं संबद्धता के लिए 26 दिसंबर से कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:23 PM IST
Link Copied
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए डीएलएड संस्थाओं की अस्थायी संबद्धता के लिए आवेदन पत्र एवं शुल्क प्राप्ति के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। संबंधित संस्थाएं बिना विलंब शुल्क 26 दिसंबर से 9 जनवरी तक और विलंब शुल्क 5000 रुपये सहित 10 से 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष की भांति अस्थायी संबद्धता निरंतरता शुल्क 50 हजार रुपये निर्धारित है, जो आईसीआईसीआई बैंक द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से भरा जाना है। सभी संबंधित डीएलएड संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आवेदन-पत्र एवं शुल्क ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। संस्थाओं द्वारा संबद्धता फॉर्म के अनुसार दस्तावेज अपलोड करने अति आवश्यक हैं। राजकीय संस्थाओं द्वारा शुल्क नहीं जमा करवाया जाना है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन संबद्धता शुल्क व आवेदन-पत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नंबर 01664-254300 या 01664-244171 से 176 पर Ext 111 एवं ई-मेल asaffi@bseh.org.in पर संपर्क किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।