{"_id":"688e165cb44194f6fa0f29bf","slug":"video-police-conducted-a-search-operation-near-tangri-dam-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: टांगरी बांध किनारे पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: टांगरी बांध किनारे पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ
पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को महेश नगर में पुलिस द्वारा टांगरी बांध क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महेश नगर थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने किया,उनके साथ पुलिस टीम, महिला पुलिसकर्मी और स्पेशल फोर्स के जवान भी मौजूद रहे। यह अभियान टांगरी बांध और इसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया गया, जहां नशा तस्करी, अवैध घुसपैठ, संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की आशंका थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस सर्च अभियान का उद्देश्य टांगरी बांध क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करना, नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध झुग्गियों, खाली पड़ी जगहों और अस्थाई ठिकानों की गहन तलाशी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।