{"_id":"6ab0445adfa779afe90c408e","slug":"handwriting-samples-of-the-accused-gulab-sent-to-the-fsl-ambala-news-c-18-knl1018-996163-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आरोपी गुलाब की लिखावट के नमूने एफएसएल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आरोपी गुलाब की लिखावट के नमूने एफएसएल भेजे
विज्ञापन
करनाल। विधायक जगमोहन आनंद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस जांच अब वैज्ञानिक साक्ष्यों की ओर बढ़ गई है। रिमांड के दौरान आरोपी गुलाब सिंह के हैंडराइटिंग सैंपल लेकर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजे गए हैं, ताकि धमकी पत्र की लिखावट का मिलान किया जा सके।
एसपी कर्ण गोयल के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने सोशल मीडिया पर बने विवादित माहौल को देखकर मानसिक दबाव में आकर यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस इस दावे की पुष्टि के लिए अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं इसके पीछे कोई और साजिश या व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल रह चुका आरोपी गुलाब सिंह ने विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्र भेजा था। यह पत्र 27 अगस्त की रात को मिला था, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला, जिसमें आरोपी हेलमेट पहनकर बाइक से डाकघर पहुंचता और पत्र डालकर लौटता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई। फिलहाल पुलिस हैंडराइटिंग रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद केस में और साक्ष्य मजबूत होने की संभावना है। वहीं, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ब्यूरो