फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees danced to the beat of drums and bid farewell to the remover of obstacles.

Ambala News: ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the beat of drums and bid farewell to the remover of obstacles.
ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई - फोटो : ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई
- कान में कहीं मनोकामना, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ'' के जयघोष की गूंज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गणेश उत्सव के सातवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने पश्चिमी यमुना नहर में विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और गुलाल की बौछार के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। ''गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ'' के जयघोष से नहर का किनारा गूंज उठा।
विसर्जन से पहले, श्रद्धालुओं ने नहर किनारे गणेश जी की प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने आरती उतारी और भोग भी लगाया। इसके बाद भक्तों ने भगवान गणेश के कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं। सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की। विकास निझावन और सेक्टर-32 के निवासी नाचते-गाते हुए नहर पहुंचे। यहां गणेश जी की प्रतिमा की आरती की गई और भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके बाद विशाल गणेश प्रतिमा को पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु
श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर सभा, राम नगर की ओर से भी तीन गणेश प्रतिमाओं का पूजन किया गया। आरती के बाद इन प्रतिमाओं का पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जन हुआ। प्रेम नगर के शिवचंद, सदर बाजार के गुलशन, नेहा और रेणु भी विसर्जन के लिए पहुंचे। माता मनसा देवी मंदिर की शिवानी व उनके परिवार के सदस्यों ने भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखा उत्साह
अशोक नगर के दीपक, टीनू और पीटू समेत अन्य श्रद्धालु भी गणेश प्रतिमाएं लेकर नहर किनारे पहुंचे। इन सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। गणेश जी को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते नजर आए। वातावरण लगातार ''गणपति बप्पा मोरया'' के जयघोष से गूंजता रहा।

ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई

ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई- फोटो : ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई

ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई

ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई- फोटो : ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई

ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई

ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई- फोटो : ढोल की थाप पर नाचे श्रद्धालु, विघ्नहर्ता को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed