Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Vij lashes out at a public camp; says the very person supposed to stop encroachment is facilitating it—take action.
{"_id":"6ab696bf7d3c28ea92012c7f","slug":"video-ambala-vij-lashes-out-at-a-public-camp-says-the-very-person-supposed-to-stop-encroachment-is-facilitating-it-take-action-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: जनता शिविर में भड़के विज, बोले- जिसे कब्जा रोकना है, वही कब्जा करा रहा, कार्रवाई करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: जनता शिविर में भड़के विज, बोले- जिसे कब्जा रोकना है, वही कब्जा करा रहा, कार्रवाई करो
अंबाला। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में वीरवार को आयोजित जनता दरबार में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज सख्त तेवरों में नजर आए। शिविर में आईं 40 से अधिक शिकायतों पर विज ने कड़े रुख अपनाते हुए अधिकारियों को अगले सप्ताह से पहले समाधान के निर्देश दिए। ब्राह्मण माजरा गांव से आए शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीडीपीओ खुद जमीन पर अवैध कब्जे में सहयोग कर रहे हैं। बीडीपीओ के जवाब से असंतुष्ट होकर विज ने तीखी टिप्पणी की जिसको कब्जा रोकना है, वही कब्जा करा रहा है। हालांकि, एसडीएम कैंट कनिका गोयल के हस्तक्षेप के बाद मामला जांच के लिए उन्हें सौंप दिया गया।
एमईएस कर्मचारियों ने शिकायत दी कि ठेकेदार उनके खाते में 21 हजार रुपये डालकर 8 हजार रुपये वापस वसूल लेता है। इसका विरोध करने पर श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए विज ने श्रम विभाग को मामले की जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए। अंबाला शहर से आई महिला ने रोते हुए बताया कि 1.17 लाख रुपये बकाया दिखाकर अधिकारियों ने 20 दिन पहले उनका कनेक्शन काट दिया, जबकि मकान हाल ही में खरीदा गया था। विज ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रात तक बिजली बहाल करने और रिकवरी की सही जांच के आदेश दिए। वहीं, शाहबाद में फर्जी बकाया बिल थमाने के मामले में कुरुक्षेत्र एसई को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी शिरकत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।