Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala City Miscreants attacked a constable from Gurugram with a knife; he had arrived to serve a production warrant.
{"_id":"6aa54bc8b2f210e43507efc4","slug":"video-ambala-city-miscreants-attacked-a-constable-from-gurugram-with-a-knife-he-had-arrived-to-serve-a-production-warrant-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला सिटी: गुरुग्राम से आए सिपाही पर चाकू से बदमाशों ने किया हमला, प्रोडक्शन वारंट देने आया था सिपाही, रास्ते में घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सिटी: गुरुग्राम से आए सिपाही पर चाकू से बदमाशों ने किया हमला, प्रोडक्शन वारंट देने आया था सिपाही, रास्ते में घेरा
हरियाणा में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ अपराधियों ने इस बार आम जनता को नहीं, बल्कि कानून के रखवालों को ही अपना निशाना बना डाला। गुरुग्राम से समन देने के लिए सेंट्रल जेल जा रहे एक पुलिस कांस्टेबल पर चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लूटपाट की मंशा से सिपाही पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उनसे मोबाइल फोन व पर्स छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गए। गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मचारी को तुरंत अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सिपाही को कई गंभीर चोटें आई हैं।
प्रोडक्शन वारंट देने आया था सिपाही, रास्ते में घेरा
जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान कांस्टेबल मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम पुलिस में तैनात हैं। मुकेश कुमार अंबाला सेंट्रल जेल में चोरी के आरोप में बंद इमरान के सिलसिले में प्रोडक्शन वारंट रिसीव कराने के लिए आए थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, जब कांस्टेबल मुकेश दोपहर करीब ढ़ाई बजे अंबाला सिटी के बलदेव नगर इलाके में ऑटो से उतरे और पैदल ही अपने गंतव्य की ओर कुछ दूरी पर आगे बढ़े, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।