फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New Pulsar bike stolen from railway station parking

Ambala News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग से नई पल्सर बाइक चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
New Pulsar bike stolen from railway station parking
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग से अलीगढ़ निवासी एक यात्री की नई बाइक चोरी हो गई। यात्री की शिकायत पर जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि उसने अपनी बाइक 17 अक्तूबर की रात को रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की थी और बस से ऋषिकेश चले गए थे। जब वे 27 अक्तूबर की लौटे तो उनकी बाइक पार्किंग में नहीं मिली। उन्होेंने जब वहां मौजूद पार्किंग कर्मचारियों (राज और मुकेश) से पूछताछ की, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अब स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

संबंधित व्यक्ति ने पार्किंग में वाहन खड़ा करने की पर्ची नहीं ली थी, उन्होंने बताया था कि वो स्टाफ से हैं। जबकि पार्किंग कर्मी ने उन्हें पर्ची लेने के लिए बोला था। हमारी जिम्मेदारी तभी है जब वाहन चालक ने पर्ची ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील, मैनेजर,रेलवे स्टेशन पार्किंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed