फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused acquitted in case of fraud, assault and threat to kill

Ambala News: धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले का आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in case of fraud, assault and threat to kill
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनसुख गर्ग की अदालत ने महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में कमरा किराये पर लेकर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले की सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी के बेटे और सह-आरोपी आशीष शर्मा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने यह फैसला मुख्य गवाहों के मुकर जाने के बाद सुनाया है। यह पूरा मामला जुलाई 2023 का है।
महेश नगर स्थित होटल पाम के मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि संजय शर्मा नामक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से मिलने-जुलने के लिए 20 जून 2023 को होटल का कमरा नंबर 201 किराए पर लिया था। आरोप था कि होटल के कमरे के किराये और खाने-पीने के बिल के रूप में 80,000 रुपये बकाया हो गए। जब होटल के कर्मचारियों ने बकाया राशि की मांग की, तो आरोपियों ने न केवल भुगतान करने से इनकार कर दिया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह पेश किए गए, लेकिन मुख्य शिकायतकर्ता और अन्य गवाह अदालत में अपने बयानों से पलट गए और गवाही देने से इनकार कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि जब मुख्य गवाह ही अभियोजन पक्ष के आरोपों का समर्थन नहीं करते और आरोपियों की पहचान से इनकार कर देते हैं, तो अपराध साबित करना संभव नहीं रहता। इसलिए अदालत ने आशीष शर्मा को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया। वहीं, इस मामले का दूसरा आरोपी संजय शर्मा पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है, जिसकी फाइल को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed