Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: BJP government has turned Saha's Rajiv Gandhi Stadium into a 'haunted house': Deepender Hooda
{"_id":"6a9ee11cc17e8f908c0e9bef","slug":"video-ambala-bjp-government-has-turned-sahas-rajiv-gandhi-stadium-into-a-haunted-house-deepender-hooda-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला : भाजपा सरकार ने साहा के राजीव गांधी स्टेडियम को बना दिया भूत बंगला : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला : भाजपा सरकार ने साहा के राजीव गांधी स्टेडियम को बना दिया भूत बंगला : दीपेंद्र हुड्डा
साहा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा साहा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सम्मेलन के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला से सांसद वरुण मुलाना और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने साहा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम की दुर्दशा पर बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने इसे भूत बंगला करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में ऐसे करीब 250 स्टेडियम बनाए गए थे। लेकिन पिछले 12 वर्षों में बीजेपी सरकार ने नए स्टेडियम बनाना तो दूर, कांग्रेस के समय बने स्टेडियमों को भी बदहाली की तरफ झोंक दिया।
दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेडियम में पीने के पानी के टैंक के पास नशे की सामग्री पाई गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि नायब सैनी सरकार हरियाणा में खिलाड़ियों को खिलाड़ी बनाने के बजाय नशेड़ी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में दावा करती है कि उनकी खेल नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण हरियाणा में मेडल आ रहे हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अंबाला के साहा से इस सच को सामने लाने की शुरुआत की गई है और आगे भी कांग्रेस सरकार में बने स्टेडियमों की दुर्दशा का सच जनता के सामने लाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।