Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Simranjit Kaur, a daughter of Sirasgarh and a third-generation resident of Mulana, has become a Lieutenant in the Army.
{"_id":"6a9ee0f10a77a0797f0eff89","slug":"video-simranjit-kaur-a-daughter-of-sirasgarh-and-a-third-generation-resident-of-mulana-has-become-a-lieutenant-in-the-army-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुलाना तीसरी पीढ़ी में सिरसगढ़ की बेटी सिमरनजीत कौर बनीं सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाना तीसरी पीढ़ी में सिरसगढ़ की बेटी सिमरनजीत कौर बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
मुलाना। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं सिरसगढ़ गांव की बेटी सिमरनजीत कौर जब पहली बार वर्दी पहनकर अपने पैतृक गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। धर्मकांटा से लेकर पूरे गांव तक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने दोसड़का स्थित बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, जहाँ बाबा जसवीर सिंह खालसा ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
सिमरनजीत के परिवार में देशभक्ति और सेना सेवा की एक गौरवशाली परंपरा रही है, जिसे अब तीसरी पीढ़ी के रूप में उन्होंने आगे बढ़ाया है। उनके दादा गुरदयाल सिंह 13 फील्ड रेजिमेंट में गनर रहे, पिता अरविंदर सिंह 193 मीडियम रेजिमेंट से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं, और भाई अंशदीप सिंह वर्तमान में 18 सिख रेजिमेंट में देश सेवा कर रहे हैं। उनकी माता सुखविंदर कौर पूर्व शिक्षिका रही हैं। पिता को वर्दी में देखकर ही सिमरनजीत के मन में सेना में जाने का जज्बा जागा था।
कंप्यूटर शिक्षा में उच्च योग्यता हासिल करने वाली सिमरनजीत ने अपनी स्कूली शिक्षा बराड़ा के एंजल पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज से बीसीए और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमसीए की डिग्री प्राप्त की। उच्च तकनीकी शिक्षा के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा पास की और कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया।
युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए लेफ्टिनेंट सिमरनजीत कौर ने कहा कि जीवन में हमेशा लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए। यदि व्यक्ति बिना थके, पूरी लगन और अनुशासन के साथ लगातार मेहनत करे, तो प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता और सफलता अवश्य मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।