{"_id":"6ac9609baa04e670d603fb03","slug":"video-pawan-shahi-was-placed-under-house-arrest-for-four-hours-by-the-gagaha-police-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पवन शाही को गगहा पुलिस ने 4 घंटे किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगहा पुलिस ने कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए करणी सेना के मंडल अध्यक्ष पवन शाही को शुक्रवार को करीब 4 घंटे के लिए गंभीरपुर स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब क्षत्रिय समाज द्वारा निष्कासित सपा नेता अंशुमान सिंह के समर्थन में शुक्रवार को गोरखपुर शहर में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। पवन शाही ने कहा कि क्षत्रिय नेता अंशुमान सिंह के साथ प्रेस क्लब में कुर्सी ना देते हुए जो बर्ताव किया गया वह बहुत निंदनीय साथ। इसके बात पुलिस ने ग़लत तरीक़े से हत्या के प्रयास की धारा में मुक़दमा दर्ज किया। अंशुमान सिंह के मामले में क्षत्रिय समाज निष्पक्ष जाँच की माँग करता है। थाना प्रभारी राज कुमार सरोज ने बताया की शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पवन शाही को एहतियातन हाउस अरेस्ट किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।