फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   son attacked and killed his father following dispute over money for alcohol In Deoria

देवरिया में रिश्तों का कत्ल: चंद रुपये के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा, मुगड़े से सिर पर किया वार

Fri, 09 Oct 2026 10:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 09 Oct 2026 10:29 PM IST
सार

देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए रुपये मांगने पर हुए विवाद में बेटे ने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामअवतार की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 

विज्ञापन
son attacked and killed his father following dispute over money for alcohol In Deoria
शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो बेटे ने पिता को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया में शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर पिता से हुए विवाद में बेटे ने उनकी जान ले ली। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर छोटे बेटे ने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की है। बहोरवा निवासी किसान रामअवतार राय 60 वर्ष के छोटे बेटे सुनील उर्फ सत्तू ने शुक्रवार शाम शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पिता ने रुपये देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सुनील ने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


इससे रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय उनकी पत्नी तकिया देवी चौराहे पर दवा लेने गई थीं। घर लौटने पर पति को घायल देखकर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन और स्थानीय लोग एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शव मोर्चरी में रखवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे सूचना मिली कि सुनील उर्फ सत्तू ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर अपने पिता रामअवतार राय के सिर पर लकड़ी के मुगड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामअवतार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। -रंजना सचान, सीओ बरहज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed