Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Three fraudsters arrested in Delhi in a cyber fraud case involving CSC
{"_id":"6a995e4c97eed9b5da028fd3","slug":"video-three-fraudsters-arrested-in-delhi-in-a-cyber-fraud-case-involving-csc-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीएससी के जरिए साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, तीन जालसाज गिरफ्तार, 2.50 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीएससी के जरिए साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, तीन जालसाज गिरफ्तार, 2.50 करोड़ का लेनदेन
कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सुविधा को साइबर ठगों ने ठगी की रकम इधर-उधर करने का जरिया बना लिया है। उत्तरी जिले की साइबर सेल ने ऐसे ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी से तीन जालसाजों आशीष कुमार, अमित कुमार और उमेशचंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के बदले साइबर ठगों को बैंक खाता, सीएससी वॉलेट और सिम कार्ड मुहैया करते थे। आरोपियों से जुड़े खातों से 2.50 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, नौ पासबुक, छह चेकबुक, 15 डेबिट और क्रेडिट कार्ड और एक बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन बरामद हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुलाई माह में 72 साल के एक बुजुर्ग ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि टाटा पावर के सोलर पावर कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। साथ ही मौजूदा बिजली कनेक्शन और मीटर पर नाम बदलने की प्रक्रिया भी चल रही थी। 18 जुलाई को उन्हें एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली कनेक्शन और नाम बदलने की प्रक्रिया से जुड़ा कर्मचारी बताया। उसने बुजुर्ग काे 13 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करने की बात कहकर एक लिंक भेजा, जिसपर क्लिक करते ही उनके खाते से 1.99 लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की।
बैंक खातों की जांच में पता चला कि रकम पेयू पेमेंट गेटवे के जरिए एक सीएससी मर्चेंट तक पहुंची, जो आशीष कुमार जनसेवा केंद्र के नाम से पंजीकृत मिली। मोबाइल नंबर की जांच कर पुलिस 24 साल के आशीष कुमार की पहचान कर उसे शाहजहां पुर यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसके नाम पर सीएससी लाइसेंस था, लेकिन उसने वॉलेट आईडी अमित कुमार को दे रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।