{"_id":"68f3943a1ab9a21c0b0705de","slug":"video-review-meeting-held-on-success-of-national-muslim-mahasammelan-2025-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्रीय मुस्लिम महासम्मेलन की सफलता पर हुई समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्रीय मुस्लिम महासम्मेलन की सफलता पर हुई समीक्षा बैठक
राहुल तिवारी
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:50 PM IST
Link Copied
ताल कटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में 27 सितंबर को आयोजित हुए राष्ट्रीय मुस्लिम महासम्मेलन की सफलता पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। हरियाणा भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट भी मौजूद रहीं। जिसमें डाक्टर इंद्रेश कुमार ने महासम्मलेन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आज देश का मुस्लिम नि:संकोच अपने आप को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए आगे आ रहा है। अब तक मुस्लिमों को भाजपा और आरएसएस का डर दिखाकर अपनी राजनीति कर रही कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए पर चली गई है, क्योंकि मुसलमानों ने उनकी नीति व नीयत को पहचान लिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि मेवात का मुसलमान भी आज कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के साथ चल रहा है, जिसके चलते जिले में विकास की अनेक परियोजनाएं चल रही है, जिनसे हमेशा जिला वंचित रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।