{"_id":"68839e85a41896e08808f3f2","slug":"video-preparations-complete-at-six-centres-for-cet-exam-in-nuh-2025-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में सीईटी परीक्षा के लिए छह केंद्रों पर तैयारियां पूरी, 26-27 जुलाई को 6400 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में सीईटी परीक्षा के लिए छह केंद्रों पर तैयारियां पूरी, 26-27 जुलाई को 6400 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
नूंह जिले में आज होने वाली सीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नया बस स्टैंड नूंह पर परीक्षा अभ्यर्थी के लिए निशुल्क चलाई जा रही बस सेवा, शटल बस सेवा के संबंध में रोडवेज विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। उसके बाद उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक के साथ सीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय, सरदार गुरुमुख सिंह स्कूल नूंह समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसके बाद विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सीईटी परीक्षा के लिए जिला में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिन पर 26 व 27 जुलाई को चार शिफ्ट में परीक्षा होगी और एक शिफ्ट में करीब 1612 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तथा दोनों दिन करीब 6400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केद्रों में एक शिफ्ट में पुलिस लाइन में स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 215 परीक्षार्थी, दिल्ली अलवर रोड पर गांधी पार्क के पास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सिनियर सेकेंडरी स्कूल-2 में 322, ओल्ड नल्हड़ रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सिनियर सेकेंडरी स्कूल में 430, तावड़ू रोड स्थित मारिया मंजिल स्कूल में 215, पलड़ी रोड स्थित सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में 215 तथा लघु सचिवालय के सामने सालाहेड़ी स्थित शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला कॉलेज में 215 परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।