{"_id":"6a95d0b5591ba0d7ba0125ba","slug":"election-for-the-post-of-nagina-panchayat-samiti-chairman-postponed-again-nuh-news-c-25-1-mwt1001-115078-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: फिर टला नगीना पंचायत समिति चेयरमैन पद का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: फिर टला नगीना पंचायत समिति चेयरमैन पद का चुनाव
विज्ञापन
कोरम और बहुमत को लेकर सियासी चर्चाएं तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना पंचायत समिति के चेयरमैन पद के लिए सोमवार को बीडीओ कार्यालय में होने वाली चुनाव प्रक्रिया आखिरकार स्थगित कर दी गई। चुनाव टलने से क्षेत्र में दिनभर सियासी चर्चाओं का दौर चलता रहा। प्रशासन की ओर से चुनाव स्थगित करने का मुख्य कारण जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) नरेंद्र सारवान की तबीयत खराब होना बताया गया है। वहीं, दूसरी ओर समिति सदस्यों के बैठक में नहीं पहुंचने और किसी भी खेमे के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने की चर्चाएं भी जोर पकड़ती रहीं।
बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि डीडीपीओ नरेंद्र सारवान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण वे चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। इसी वजह से सोमवार को होने वाला चुनाव स्थगित करना पड़ा। अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
वहीं, बलई के पंचायत समिति सदस्य जुनेद और उलेटा के सदस्य बीरबल ने दावा किया कि सोमवार को कोई भी निर्वाचित सदस्य वोट डालने के लिए बीडीओ कार्यालय नहीं पहुंचा। जुनेद के अनुसार 23 सदस्यीय समिति में किसी भी पक्ष के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। चेयरमैन पद के दावेदार अरशद के भाई ईशा ने मामले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चुनाव लगातार टलने से क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द चुनाव कराने की मांग की है।