{"_id":"6a998efa15a88800ae0a1c8c","slug":"up-roads-cave-in-due-to-torrential-rain-in-lucknow-11-excess-rainfall-this-season-heavy-rain-expected-for-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ में मूसलाधार बारिश से सड़कें धंसीं, सीजन में 11% ज्यादा बरसात; तीन दिन भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ में मूसलाधार बारिश से सड़कें धंसीं, सीजन में 11% ज्यादा बरसात; तीन दिन भारी बारिश के आसार
Fri, 04 Sep 2026 12:00 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:00 PM IST
सार
लखनऊ में सुबह से कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे जलभराव के साथ सड़कें धंस रही हैं। गुरुवार को दिनभर में 8.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। अभी 2 दिन और इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
लखनऊ में मूसलाधार बारिश से सड़कें धंसीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर, हमीरपुर जैसे दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन यूपी के बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।
विज्ञापन
शुक्रवार के लिए यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को ललितपुर में सर्वाधिक 173 मिमी और हमीरपुर में 165 मिमी बारिश दर्ज हुई। बांदा में 137.4 मिमी, फतेहपुर में 77.6 मिमी और चित्रकूट में 69 मिमी बारिश हुई। वहीं अयोध्या, इटावा, अलीगढ़ और झांसी में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके चलते अगले तीन दिन के दाैरान बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सीवर लाइन फटने से सहारा शॉपिंग सेंटर का पार्किंग स्थल धंसा
- फोटो : अमर उजाला
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी व ललितपुर।