{"_id":"68cad81c4944481c01022a5d","slug":"video-nuh-news-seva-pakhwada-campaign-launched-on-pm-modis-birthday-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nuh News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व पौधारोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज जिला नूंह में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में चलाए जाने वाले इस सेवा पखवाड़ा की शुरुआत बुधवार को खंड नूंह के गांव बीवां स्थित राजकीय मिडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम से की गई। इस कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, नगर परिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस सेवा पखवाड़ा अभियान के शुभारंभ अवसर पर गांव बीवां में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्कूली बच्चों ने स्वच्छता व साफ-सफाई के संदेशों के साथ जागरुकता रैली निकाली और ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, घरों के कूड़े का सही निपटान करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्कूल में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए तथा इन पौधों को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।