{"_id":"69060f687501edfe9b062aa4","slug":"video-minister-ranbir-gangwa-reached-samuhik-vivah-conference-on-haryana-day-2025-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: हरियाणा दिवस पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा, दिया नव दंपत्तियों को आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: हरियाणा दिवस पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा, दिया नव दंपत्तियों को आशीर्वाद
हरियाणा दिवस पर प्रजापति समाज द्वारा फिरोजपुर झिरका में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा शामिल हुए। इस दौरान इन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक परंपराओं को संजोकर रखने के साथ ही दहेज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने में भी सहायता करते हैं। मंत्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने विकास की नई रफ्तार दी है। आज प्रदेश में पारदर्शी शासन, बेहतर सड़क नेटवर्क, उन्नत शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य तेज गति से प्रगति की ओर अग्रसर है और खुशहाल हरियाणा का निर्माण हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।