फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   dispute of Chandiram Sweets going on for a week in Nuh is resolved

Nuh: नूंह में एक हफ्ते से चल रहा चंदीराम स्वीट्स का विवाद सुलझा, जानें क्या था मामला

Thu, 24 Jul 2025 08:41 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Thu, 24 Jul 2025 08:41 PM IST
dispute of Chandiram Sweets going on for a week in Nuh is resolved
पिछले करीब एक सप्ताह से चंदीराम स्वीट्स को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार जिले के प्रमुख लोगों तथा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की पहल से पंचायती रुप से सुलझ गया। उपायुक्त कार्यालय में डीसी विश्राम कुमार मीणा, एसपी राजेश कुमार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू बाबा, सरदार जीएस मलिक, समाजसेवी उमर पाड़ला, दीन मोहम्मद मामलीका, जिला परिषद के चेयरमैन जान मोहम्मद, ब्रजमंड़ल जलाभिषेक यात्रा समिति के अध्यक्ष नत्थुराम गुर्जर, अख्तर चंदेनी आदि ने मीटिंग की और कहा कि जिले में दोनों समुदाय आपसी भाईचारे के साथ रहते है। लेकिन कुछ गलतफहमियां पैदा होने से कई बार स्थिति खतरनाक हो जाती है। चंदीराम स्वीट्स के मामले में भी कुछ लोगों ने भावनाओं में बहकर इसे गलत रुप दे दिया था। जो जिले के आपसी भाईचारे के लिए खतरा बन रही थी, इसमें बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया गया। लाला चंदीराम स्वीट्स की तरफ से संचालक पंकज सिंगला ने माफी मांगते हुए कहा कि ग्राहक उनके लिए भगवान के बराबर है। जो भी गलतफहमी के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ, उसमें भविष्य में हर पहलू पर ध्यान रखा जाएगा और लोगों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। बता दें कि पांच दिन पहले एक ग्राहक से यूपीआई से पेमेंट न लेने से विवाद उत्पन्न हुआ था। लोगों ने सोशल मीडिया पर चंदीराम स्वीट्स पर मुस्लिम ग्राहकों के साथ भेदभाव करते हुए, गलत व्यवहार करने, मिठाईयों में गोमूत्र मिलाने जैसे आरोप लगाते हुए बायकाट किया था। जिसके बाद 23 जुलाई को चंदीराम स्वीट्स की तरफ से गिर्राज प्रसाद की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे के विरोध में हाईकोर्ट के एक वकील द्वारा एसपी नूंह को लीगल नोटिस भी भेजा गया था। इस घटनाक्रम से जिले के दोनों समुदायों में एक दूसरे को लेकर छींटाकशी, अविश्वास की भावना बढ़ना, आरोप-प्रत्यारोप का माहौल काफी गरम हो रहा था। जो सीधेतौर पर 2023 के दंगे के बाद जिले के भाईचारे को पटरी पर लाने वाली अमन कमेटी व सामाजिक लोगों के लिए नई मुसीबत बनता दिख रहा था। बृहस्पतिवार को दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों ने इस स्थिति को भांपते हुए इसमें सकारात्मक भूमिका निभाई, जिसके बाद यह विवाद सुलझ गया है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सामाजिक सौहार्द खराब करने वालों पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी, व्यापारी वर्ग भी ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। जिले का युवा इस प्रकार की गलत चीजों की तरफ जाने की बजाए पढ़ाई पर ध्यान दें और जिले की छवि को खराब ना करें। वहीं जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उस पर भी सकारात्मक रुप से आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

24 Jul 2025

UP: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात पर दिया बयान, बोले- वो हमारे गार्जियन

24 Jul 2025

Gonda: सीएम से मुलाकात पर बृजभूषण बोले- परिवार में अनबन हो जाती है, गार्जियन हैं मुख्यमंत्री

24 Jul 2025

Una: श्रावण अष्टमी मेले के उपलक्ष में रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार

24 Jul 2025

Alwar News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

24 Jul 2025
विज्ञापन

देहरादून में बदला मौसम...हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

24 Jul 2025

अरविंद यादव हत्याकांड के चार आरोपी अरेस्ट, दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली

24 Jul 2025
विज्ञापन

पीलीभीत में कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल

24 Jul 2025

MP News: सेमरिया अस्पताल की संवेदनहीनता, सर्पदंश से गई बच्ची की जान, वाहन न मिलने पर चंदा जुटाकर भेजा गया शव

24 Jul 2025

देहरादून ऋण वसूली अधिकरण में दो अगस्त को लगेगी लोक अदालत, समझौते से सुलझाए जाएंगे केस

24 Jul 2025

VIDEO: तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय चालक की मौत

24 Jul 2025

Jodhpur News: जोधपुर में फिर गरमाई 1998 की सियासत, मंत्री जोगाराम पटेल ने की मामले की जांच की मांग

24 Jul 2025

बिलासपुर: रणधीर शर्मा बोले- प्रदेश सरकार शहरी निकाय के चुनाव टालने का कर रही प्रयास

24 Jul 2025

VIDEO: दो युवतियों की मौत...सड़क पर सूख रही थी मक्का, इस वजह से हुआ हादसा

24 Jul 2025

VIDEO: बटेश्वर मंदिर में दर्शन से पहले मौत...दो युवतियों की चली गई जान, युवक की हालत गंभीर

24 Jul 2025

Rudrapur: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा रुद्रपुर नगर, मुख्य बाजार में निकली शिव की बरात

Una: राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता लिए हिमाचल की हॉकी टीम तैयार

24 Jul 2025

कानपुर के सरसौल में शिक्षकों को मिला स्काउट गाइड का प्रशिक्षण

24 Jul 2025

झांसी में धूमधाम से निकली कलश शोभायात्रा

24 Jul 2025

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गोवा से लेकर पंजाब तक के कलाकारों ने मचाया धमाल

24 Jul 2025

बलिदानी दिलवर खान की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, रक्तदान शिविर भी लगाया

24 Jul 2025

VIDEO: इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में बच्चों के विज्ञान मॉडल को देखकर दंग रह गए अधिकारी

24 Jul 2025

VIDEO: नेशनल पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह पर बोलते मंत्री जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री

24 Jul 2025

शाहजहांपुर में निगोही थाने के सामने सांड़ों की भयंकर लड़ाई, जान बचाकर भागे लोग

24 Jul 2025

शाहजहांपुर के हनुमत धाम पर रील बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग, विश्व हिंदू रक्षा सेना ने किया प्रदर्शन

24 Jul 2025

थानाकलां: भारी बारिश के बाद नाला उफान पर, वर्षों से पड़ा था सूखा

24 Jul 2025

Baghpat: प्राइमरी स्कूलों को मर्ज करने का विरोध, बड़ौत तहसील में वकीलाें ने किया बैठक का आयोजन

24 Jul 2025

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में खेल मैदान निर्माण कार्य की धीमी गति से छात्र परेशान

24 Jul 2025

Panipat News: पानीपत में पति ने पत्नी की डंडे से पीट- पीटकर की हत्या, जानिए मामला

24 Jul 2025

शिकंजे में हनी ट्रैप गिरोह, मुरादाबाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

24 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed