{"_id":"68e7e6270fc0198ea60137d3","slug":"video-case-registered-for-murder-of-alleged-cow-smuggler-jamil-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर संदिग्ध मौत: कथित गो तस्कर जमील की हत्या का मामला दर्ज, पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर संदिग्ध मौत: कथित गो तस्कर जमील की हत्या का मामला दर्ज, पुलिस पर आरोप
हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर युवक की हुई संदिग्ध मौत के मामले में आखिरकार पहाड़ी थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान जमील (45) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी लुहिंगा कला, थाना पुनहाना (जिला नूंह) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह राजस्थान के मानोता गांव के पास हुई इस घटना ने दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया था। परिजनों के अनुसार, जमील अपने भतीजे साकिर (31) पुत्र नवाबुद्दीन के साथ किसी जरूरी काम से पहाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान नटवर, मजलस पुत्र मन्ती निवासी श्यामदीका थाना पहाड़ी सहित 2-3 अन्य लोगों ने लाठियों-डंडों से उन पर हमला कर दिया। साकिर ने बताया कि नटवर ने लोहे की रॉड से जमील की गर्दन पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार कर दिया और हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। लंबी बातचीत के बाद थाना पहाड़ी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं राजस्थान पुलिस का कहना है कि जमील पर पहले से कई मुकदमे दर्ज थे और वह कथित गो-तस्करी के मामलों में जेल भी जा चुका था। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों को बचाने के लिए कहानी गढ़ी है और हत्या में शामिल आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। घटना के बाद बॉर्डर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि अब मामला दर्ज होने के बाद माहौल शांत बताया जा रहा है। परिजन निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।