{"_id":"6770216f900cc547a10df735","slug":"yogi-will-review-the-functioning-of-all-three-authorities-today-noida-news-c-1-gnd1002-2464179-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज तीनों प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करेंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज तीनों प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करेंगे योगी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:34 PM IST
Link Copied
दिल्ली में सुबह दस बजे से बैठक होगी, परियोजनाएं व किसानों के मुद्दे होंगे अहम माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली में नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके लिए तीनों प्राधिकरणों के सीईओ व अन्य अधिकारी दिल्ली जाएंगे। इस संबंध में अधिकारियों ने शनिवार को तैयारी की। बैठक सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है। सीएम के सामने प्राधिकरण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, निवेश, विकास परियोजनाएं, जन कल्याणकारी योजनाएं, जमीन की उपलब्धता व किसानों से जुड़े मुद्दे रखे जाएंगे। नोएडा एयरपोर्ट व फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति को लेकर जानकारी भी सीएम को यमुना प्राधिकरण देगा। मौजूदा समय में नोएडा प्राधिकरण की एलिवेटेड रोड, सेक्टर-151ए में इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स, सेक्टर-18 में नो कार लेन, सेक्टर-38ए में वेंडर स्ट्रीट जोन, सेक्टर-96 में प्रशासनिक भवन, सेक्टर-52-51 स्काईवॉक व नाले ढकने की परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए एक्सप्रेस-वे पर दो नए अंडरपास, डीएनडी लूप के चौड़ीकरण व मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।