फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ का व्रत कल, जानें सरगी, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर चांद निकलने तक सबकुछ

Wed, 28 Oct 2026 12:38 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 28 Oct 2026 12:38 PM IST
खास बातें

Karwa Chauth 2026 Live: 29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। आइए इसके महत्व और इससे जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।

विज्ञापन
karwa chauth 2026 live updates chand kab niklega puja vidhi shubh muhurat samagri katha aarti in hindi
Karwa Chauth 2026 Live - फोटो : अमर उजाला AI

लाइव अपडेट

01:27 PM, 28-Oct-2026

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान करवा माता की पूजा कर सकती हैं।
01:09 PM, 28-Oct-2026

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 की तिथि


दृक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर, गुरुवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन
12:53 PM, 28-Oct-2026

Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ 2026 पूजन सामग्री

  • करवा व पात्र: मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, चलनी (छलनी)
  • पूजन सामग्री: कुंकुम, अक्षत (चावल), सिन्दूर, चंदन, हल्दी, दीपक, रुई, कपूर, अगरबत्ती, पुष्प
  • अन्न व नैवेद्य: गेहूं, शकर का बूरा, आठ पूरियों की अठावरी, शहद, कच्चा दूध, शुद्ध घी, दही, शकर, मिठाई, गंगाजल
  • सोलह श्रृंगार: चुनरी, मेहंदी, महावर, बिंदी, चूड़ी, बिछुआ, कंघा
  • स्थापना सामग्री: गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन
12:40 PM, 28-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ का व्रत कल, जानें सरगी, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर चांद निकलने तक सबकुछ

करवा चौथ 2026
29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके शाम को पूजा करती है और फिर रात को चांद के निकलने पर दर्शन-पूजन करते हुए व्रत पूरा करती हैं। यह व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस त्योहार को मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। आइए जानते है क्यों मनाया जाता है यह व्रत और 29 अक्टूबर की रात को कब निकलेगा चांद समेत सभी जानकारी। 
 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed