{"_id":"6aba837d04120c118508d362","slug":"video-vidhi-malik-left-her-job-in-the-village-and-is-now-crafting-divine-attire-for-the-deity-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव से निकली विधि मालिक ने नौकरी छोड़ी, अब सजा रही भगवान की पोशाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से निकली विधि मालिक ने नौकरी छोड़ी, अब सजा रही भगवान की पोशाक
गांव से निकली विधि मालिक ने नौकरी छोड़ी, अब सजा रही भगवान की पोशाक
25 साल की उम्र में शुरू किया खुद का कारोबार, अनोखी ‘तुलसी पोशाक’ बनी आकर्षण का केंद्र
ग्रेटर नोएडा। गांव से निकलकर अपने दम पर कारोबार शुरू करना किसी भी युवती के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली 25 वर्षीय विदि ने नौकरी छोड़कर भगवान की पोशाक बनाने का अपना व्यवसाय शुरू किया। ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में लगे उनके स्टॉल पर भगवान के लिए अलग-अलग तरह की आकर्षक पोशाकें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
विदि भगवान श्रीकृष्ण, राधा और मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं के लिए पोशाक तैयार करती हैं। उनके स्टॉल पर पारंपरिक डिजाइनों के साथ कई अनोखी पोशाकें भी देखने को मिल रही हैं। इनमें ‘तुलसी पोशाक’ खास आकर्षण बनी हुई है। आमतौर पर लोग कृष्ण-राधा और दुर्गा की पोशाकों से परिचित हैं, लेकिन तुलसी के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पोशाक लोगों के लिए नया अनुभव है। विदि का कहना है कि नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब अपने हुनर को कारोबार में बदलकर वह आगे बढ़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।