{"_id":"69eb5034be6cb6a4eb087728","slug":"video-video-multi-crore-fraud-using-fake-registries-in-greater-noida-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ग्रेनो में फर्जी रजिस्ट्री से करोड़ों रुपये की ठगी, जानें क्या बोले डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ग्रेनो में फर्जी रजिस्ट्री से करोड़ों रुपये की ठगी, जानें क्या बोले डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह
जारचा पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री से 3.03 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह का सरगना अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप राणा, खुशबू देवी और ज्योत्सना शामिल हैं। फरार सरगना टीटू राणा उर्फ गौरव, प्रदीप राणा का सगा भाई है। गिरोह में करीब 20 से 25 सदस्य थे, जिनमें महिलाएं भी सक्रिय थीं। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गिरोह ने कई लोगों को निशाना बनाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर समाना नहर के पास से इन्हें दबोचा। प्रदीप राणा का आपराधिक इतिहास लंबा है, उस पर हत्या और धोखाधड़ी जैसे कई प्राथमिकी दर्ज दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।