{"_id":"6ae75bc650d3ca2f3404ef00","slug":"fire-breaks-out-in-a-flat-at-ajnara-homes-society-fire-safety-equipment-fails-but-firefighters-bring-blaze-und-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अजनारा होम्स सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, फायर सेफ्टी उपकरण फेल, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अजनारा होम्स सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, फायर सेफ्टी उपकरण फेल, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Sun, 01 Nov 2026 09:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:03 PM IST
सार
दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आरोप है कि आग लगने के दौरान इमारत में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
अजनारा होम्स सोसायटी के फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय रविवार को चिमनी में अचानक आग लग गई। आग लगने से सोसायटी में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आरोप है कि आग लगने के दौरान इमारत में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि सोसायटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय अचानक चिमनी में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन