{"_id":"6a1873e28d794d56ed095710","slug":"video-teenager-injured-after-wall-of-under-construction-house-collapses-during-severe-storm-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: तेज आंधी में ढह गई निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबा 15 साल का किशोर, सिर पर आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: तेज आंधी में ढह गई निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबा 15 साल का किशोर, सिर पर आई गंभीर चोट
शहर में बृहस्पतिवार रात को तेज आंधी के कारण चोटपुर कालोनी में चार मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में 15 वर्षीय छात्र मलबे की चपेट में आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल छात्र की पहचान 15 वर्षीय करियाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से अचानक ईंटें और दीवार का एक हिस्सा सीधे छात्र के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। सिर की चोट कितनी गहरी है, इसका पता लगाने के लिए डाक्टरों द्वारा छात्र का सीटी स्कैन कराया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि आंधी इतनी तेज थी कि निर्माणाधीन दीवार उसका दबाव नहीं झेल सकी और ढह गई। गनीमत यह रही कि दीवार गिरने के वक्त वहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी, अन्यथा एक बड़ हादसा हो सकता था। फिलहाल, छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस व प्रशासन की टीम भी मामले की जानकारी मिलते ही स्थिति का जायजा लेने में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।