फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: आज आएंगे विधान परिषद चुनाव नतीजे; गुवाहाटी में पांच की हत्या; चक्रवात अर्नब पर कई राज्यों में अलर्ट

Tue, 27 Oct 2026 05:59 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 27 Oct 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर खास नजर रहेगी। असम के गुवाहाटी स्थित एक होटल में गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में भराली परिवार के चार सदस्यों की हत्या के पीछे होटल की लीज से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, चक्रवात अर्नब के प्रभाव से 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर तक बारिश की चेतावनी है, जबकि ओडिशा में एहतियातन स्कूल बंद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर जॉर्डन ने सीरिया में हवाई हमला किया है और इसे चर्च पर हमले का बदला लेने की कार्रवाई बताया है। वहीं, दिल्ली की सभी जिला अदालतों में आज वकीलों की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2026 Updates on amar ujala
चार राज्यों में विधान परिषद सीटों पर मतगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज आएंगे विधान परिषद चुनाव नतीजे
विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद आज मतगणना होनी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना होनी है। पढ़ें पूरी खबर...
 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2026 Updates on amar ujala
गुवाहाटी होटल गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत पांच की मौत
असम के गुवाहाटी में होटल बिलास इन से जुड़े लीज विवाद में सोमवार रात गोलीबारी हुई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है। हत्याकांड की जांच कर रही असम पुलिस ने मामले में होटल को लीज पर लेने वाले घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के आरोपी घनकांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्टल बरामद कर ली गई है। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2026 Updates on amar ujala
चक्रवात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चक्रवात अर्नब से बिगड़ेगा मौसम: यूपी समेत 11 राज्यों में अलर्ट
चक्रवात 'अर्नब' के संभावित असर को देखते मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि छह दक्षिणी जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर के बीच बेमौसम बारिश की आशंका है। राज्य सरकार ने लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश, 28 अक्तूबर को दक्षिणी और तटीय ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2026 Updates on amar ujala
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला

जॉर्डन का सीरिया में बड़ा हवाई हमला: कई आतंकी मारे गए; तीन संदिग्ध गिरफ्तार
जॉर्डन की वायुसेना ने सीरिया में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। जॉर्डन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार को कराक शहर के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के जवाब में की गई। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। जॉर्डन के अधिकारियों ने बताया कि सीरिया में की गई कार्रवाई में कई संदिग्ध आतंकियों के मारे जाने या घायल होने की खबर है। हालांकि, हमले में निशाना बनाए गए समूहों और ठिकानों की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed