{"_id":"683dad55b8ca685e8f04ea09","slug":"video-teachers-protested-outside-uttarakhand-public-school-in-noida-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के बाहर शिक्षिकाओं ने किया प्रदर्शन, बोलीं- वेतन मांगने पर स्कूल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के बाहर शिक्षिकाओं ने किया प्रदर्शन, बोलीं- वेतन मांगने पर स्कूल से निकाला
नोएडा सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की नौ से ज्यादा शिक्षिकाओं ने निष्कासन पत्र वापस लेने, कैश में वापस लिए जा रहे वेतन को लौटाने और उत्तराखंड जन कल्याण परिषद के निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक चार दिन तक चलेगा। शिक्षिकाओं का आरोप है कि स्कूल की ओर से कहा गया था कि स्कूल पर नोएडा प्राधिकरण का करोड़ों रुपये बकाया है, इसलिए स्कूल प्राधिकरण में पैसे जमा करने के नाम पर शिक्षिकाओं के वेतन से नकद पैसे लिए जाते थे, लेकिन यह पैसे कभी प्राधिकरण में जमा नहीं कराए गए। इसका अंदाजा तब हुआ जब स्कूल ने एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा, जिसमें लिखा था कि शिक्षिकाओं ने कैश में वेतन नहीं लौटाया है। जब शिक्षिकाओं ने इसका विरोध किया तो स्कूल से निकालने की धमकी दी जाने लगी। इसको लेकर अक्टूबर 2024 में शिक्षिकाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।