फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   VIDEO : scrap dealers along with their gang committed theft in a factory in Greater Noida

VIDEO : ग्रेटर नोए़डा में रैकी कर कबाड़ियों ने गिरोह के साथ फैक्टरी में की चोरी

Tue, 14 Jan 2025 07:26 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:26 PM IST
VIDEO : scrap dealers along with their gang committed theft in a factory in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली पुलिस ने चिपियाना बुजुर्ग गांव स्थित किचन इक्विपमेंट बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। बदमाशों के पास से फैक्ट्री से चोरी किए गए सामान व कार के साथ एक अन्य कार और उपकरण बरामद किए हैं। मुठभेड़ में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। पुलिस ने बताया कि रैकी करने के बाद कबाड़ियों ने फैक्ट्री में चोरी करने की योजना तैयार की और फिर गिरोह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोन अवस्थी ने बताया कि 9 जनवरी को चिपियाना बुजुर्ग स्थित श्री बाला जी किचन इक्विपमेंट की फैक्ट्री में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फैक्ट्री से इको कार, मशीन व अन्य सामान चोरी किया गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार रात बीएलएस स्कूल के पास मुठभेड़ के बाद गिरोह के दो आरोपी शाहरुख निवासी मेरठ व आकाश त्यागी निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी। उनके पास से फैक्ट्री से चोरी की गई इको कार बरामद की। मौके से उनके 4-5 साथी फरार हो गए। पुलिस टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया। मंगलवार सवेरे एक बुलेरो पिकअप कार चिपियाना की पंच विहार कॉलोनी में आने की सूचना मिली। पुलिस ने गांव के बाहर चैंकिंग शुरू की। पुलिस ने बुलेरो को रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुनाफ, आजाद व गुलजार निवासी सिखेडा पिलखुआ हापुड और गोलू उर्फ अंकुश निवासी शामली गांव गाजियाबाद के रूप में हुई हैं। मुनाफ व गुलजार के पैर में गोली लगी हैं। इनके कब्जे से फैक्ट्री में चोरी करने में शामिल बुलेरो व अवैध हथियार बरामद किए। इसके बाद कबाड़ी इस्तकार निवासी मोहल्ला मजीदपुरा हापुड़ को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चोरी के 5 बॉक्स लाइट, 14 गैस चूल्हे, एक ग्राइन्डर मशीन, एक ड्रील मशीन, गैस के 38 बर्नर, 40 भट्टी जाइन्ट करने वाले बर्नर पाइप, 25 बाल्ट वाल्ट वाले जाइन्टर पाइप, चार पाइप नोजिल जाइन्टर, तीन एल्वो लोहे की समेत अन्य चोरी का सामान बरामद किया हैं। इन सभी पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। कबाड़ी की दुकान बंद कर फेरी लगाने लगे मुनाफ व आजाद पुलिस ने बताया कि आरोपी मुनाफ और आजाद की कबाड़ी की दुकान थी। करीब 6 माह पहले दुकान बंद कर दोनों कबाड़ खरीदने की फेरी लगाने लगे। इसी दौरान किचन इक्विपमेंट की फैक्ट्री आना-जाना हुआ। रैकी करने के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर योजना तैयार की। पिकअप बुलेरो वाहन चालक गोलू उर्फ अंकुश से संपर्क किया। लालच देकर घटना में शामिल कर लिया। चोरी का माल इस्तकार कबाड़ी को हापुड़ में जाकर बेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गोरक्षनाथ मंदिर में उमड़ा अस्था का जनसैलाब, लंबी लाइन लगाकर चढ़ा रहे हैं खिचड़ी

14 Jan 2025

VIDEO : जागेश्वर धाम...ऐरावत गुफा के कायाकल्प की तैयारी तेज, पुरातत्व की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया

14 Jan 2025

VIDEO : फतेहाबाद में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व, गोशाला में लगाया गया सवामणी का भोग

14 Jan 2025

VIDEO : सोनीपत में विधायक पवन खरखौदा ने किया सामान्य अस्पताल को औचक निरीक्षण

14 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में पोंगल पर आयोजन

14 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : जगजीत डल्लेवाल की जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम

VIDEO : फर्रुखाबाद में मौसम ने फिर बदली करवट, रामनगरिया मेला में राउटियां हुईं लुप्त, वाहनों की रफ्तार रही धीमी

14 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : जिला परिषद सभागार हमीरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम, पंचायत सचिवों को बांटा ज्ञान

VIDEO : नोएडा के डाकघर में जल्द शुरू होंगे दो नए आधार सेंटर, मिनटों में बनकर तैयार होगा आधार कार्ड

14 Jan 2025

VIDEO : कोण्डागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

14 Jan 2025

VIDEO : निष्ठावान कार्यकर्ताओं का होता है निष्कासन : गोपू महर

14 Jan 2025

VIDEO : हरिद्वार में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को उमड़ा सैलाब, देव डोलियों ने भी लगाई पावन डुबकी

14 Jan 2025

VIDEO : फर्रुखाबाद के रामनगरिया मेला आने वाले लोगों को भा रहा है भुना आलू, स्वाद दोगुना कर रही है स्पेशल हरी चटनी

14 Jan 2025

VIDEO : भयमुक्त होकर डालें वोट, पुलिस ने शहर में निकाला मार्च, की अपील

14 Jan 2025

VIDEO : धर्मशाला के कोतवाली बाजार में रामकथा के शुभारंभ पर निकाली भव्य शोभायात्रा

14 Jan 2025

VIDEO : ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की, कहा- एनएच से जोड़ा जाए तो मिलेगा लाभ

14 Jan 2025

VIDEO : गीता भवन मंदिर की परिक्रमा के लिए 55 साल बाद खोला मुख्य द्वार

14 Jan 2025

VIDEO : शाहजहांपुर में मौसम का फिर बदला मिजाज, छाई कोहरे की चादर

14 Jan 2025

VIDEO : मकर संक्रांति पर बदायूं में छाया घना कोहरा, गलन बढ़ी

14 Jan 2025

VIDEO : सीएम योगी ने नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के साथ महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

14 Jan 2025

VIDEO : नोएडा सेक्टर 52 के सामुदायिक केंद्र में धूमधाम से मना लोहड़ी का उत्सव, देखें वीडियो

14 Jan 2025

VIDEO : मकर संक्रांति पर देवप्रयाग संगम पर उमड़े श्रद्धालु, देव डोलियों ने भी किया स्नान

14 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद में मकर संक्रांति की धूम, माहेश्वरी समाज ने बांटी खिचड़ी

14 Jan 2025

VIDEO : पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ली डीसीसी प्रमुखों की बैठक

VIDEO : मकर संक्रांति पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

14 Jan 2025

VIDEO : जौ की जूब देकर लिया बड़ों का आशीर्वाद, पारंपरिक पकवानों की खुशबू से महकी कुल्लू घाटी

14 Jan 2025

VIDEO : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचे मथुरा दत्त जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

14 Jan 2025

VIDEO : मकर संक्रांति पर तत्तापानी में पवित्र स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

14 Jan 2025

VIDEO : नालागढ़ के पीरस्थान लोहड़ी मेले में दूसरे दिन चढ़ाया चूरमे का प्रसाद, उमड़े श्रद्धालु

14 Jan 2025

VIDEO : Baghpat: माता का समाधि दिवस मनाया

14 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed