{"_id":"69ee07467c4e79a23e027617","slug":"video-residents-struggling-with-basic-amenities-in-greater-noida-16th-avenue-society-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 16वें एवेन्यू सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का संकट, समस्याओं से जूझ रहे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 16वें एवेन्यू सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का संकट, समस्याओं से जूझ रहे निवासी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित 16 एवेन्यू सोसाइटी में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं, जिससे जीवन कठिन होता जा रहा है। पानी से लेकर, अग्नि सुरक्षा और सीपेज की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। यह बातें सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने बताई।
संवाद में सबसे बड़ी समस्या पानी की बताई गई। निवासियों ने कहा कि अब तक सोसाइटी में गंगा जल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पानी का स्थायी कनेक्शन और मीटर भी नहीं लगे हैं। जिसके कारण गर्मियों में हालात और खराब हो जाते हैं। मई, जून और जुलाई के महीनों में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है और लोगों को मजबूरी में महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। गंगा जल की लाइन अभी तक नहीं आई है, जिससे टैंकर पर निर्भर रहना पड़ता है। सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। दीवारों और बेसमेंट में नुकसान हो रहा है। एसटीपी प्लांट की कमी से गंदे पानी का सही तरीके से ट्रीटमेंट नहीं हो रहा है। बिजली आपूर्ति को लेकर भी निवासियों ने गंभीर चिंता जताई। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। जो ट्रिपिंग व फॉल्ट का कारण बन रही है। गर्मी के दिनों में यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली होती है। पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण लोगों को अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा करना पड़ता है। विवाद की स्थिति भी बन जाती है। सोसाइटी के पास शराब का ठेका होने से महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं। फायर सिस्टम ठीक नहीं है। आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं गलत तरीके से रास्ता बंद कर स्कूल की दीवार खड़ी कर दी गई है। जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। निवासियों ने इसे हटाने की मांग की है। इन समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने संबंधित प्राधिकरण और बिल्डर से मांग की कि मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।