{"_id":"6a1c61592739617b4c0ea849","slug":"video-resentment-among-residents-over-increased-maintenance-charges-in-crest-villa-society-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रेस्ट विला सोसाइटी: बढ़े मेंटेनेंस शुल्क पर निवासियों में नाराजगी, आरडब्ल्यूए को जिम्मेदारी सौंपने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेस्ट विला सोसाइटी: बढ़े मेंटेनेंस शुल्क पर निवासियों में नाराजगी, आरडब्ल्यूए को जिम्मेदारी सौंपने की मांग
गोदरेज गोल्फ लिंक की क्रेस्ट विला सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 308 विला हैं। इनका मेंटेनेंस शुल्क 15 हजार से 42 हजार रुपये प्रति माह तक है, जो शहर के कई क्षेत्रों में मकानों के किराये से भी अधिक है। इसके बावजूद यहां अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निवासियों के अनुसार पहले मेंटेनेंस शुल्क 6.06 रुपये प्रति वर्ग फुट था, लेकिन एक अप्रैल से इसे बढ़ाकर करीब 7 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। वहीं, जनरेटर के पावर बैकअप का शुल्क भी 29 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है।
आरोप है कि इतना अधिक मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद सुरक्षा, कूड़ा निस्तारण और बागवानी जैसी सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। इसके अलावा गोल्फ कोर्स का रखरखाव भी निवासियों के मेंटेनेंस शुल्क से किया जा रहा है, जबकि उन्हें वहां प्रवेश तक नहीं दिया जाता। मेंटेनेंस शुल्क के खर्च का कोई स्पष्ट हिसाब-किताब भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में आरडब्ल्यूए का गठन हो चुका है और बिल्डर से रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को सौंपने की मांग की गई है। उनका कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद नियमों के अनुसार आरडब्ल्यूए को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई। निवासियों ने प्रशासन और प्राधिकरण से मामले की जांच कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।