{"_id":"672f6618a44688c52002c541","slug":"video-pro-kabaddi-league-from-november-10-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में 10 नवंबर से प्रो कबड्डी लीग, यूपी योद्धा vs यू मुंबा के बीच पहला मैच, अब ग्रामीण खेल नहीं रहा कबड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में 10 नवंबर से प्रो कबड्डी लीग, यूपी योद्धा vs यू मुंबा के बीच पहला मैच, अब ग्रामीण खेल नहीं रहा कबड्डी
सेक्टर-21ए नोएडा इंडोर स्टेडियम प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-11 का शुभारंभ 10 नवंबर को होने जा रहा है। यहां मेजबान यूपी योद्धा टीम अपना पहला होम लेग के मैच खेलेगी। उसका मुकाबला मेहमान यू मुंबा टीम के साथ है। इस लिहाज से यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। होम लेग से यूपी योद्धा टीम लीग में वापसी करने की तैयारी में हैं, वहीं यू मुंबा टीम दूसरी बार खिताब जीतने के लिए अधिक से अधिक प्वाइंट हासिल कर अंक तालिका में सर्वोच्च शिखर की ओर बढ़ने का प्रयास करेगी। ये बातें शनिवार को बातचीत के दौरान पीकेएल के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कही।
उन्होंने कहा कि कबड्डी अब ग्रामीण खेल न रह कर मुंबई और दक्षिण भारत के बड़े शहरों समेत तमाम मेट्रो सिटी के अलावा अफ्रीका और ईरान समेत अन्य देशों में खेला जाने लगा है। इसकी वैश्विक लोकप्रियता हर साल नए आयाम गढ़ रही है। जिससे उम्मीद है कि सरकार 2036 तक कबड्डी को ओलंपिक तक ले जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।