Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BS-4 vehicles are not permitted to enter Delhi; police personnel are conducting checks

बीएस-4 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं: चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी, जाम में फंसे लोग

Mon, 02 Nov 2026 11:51 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 02 Nov 2026 11:51 AM IST
सार

राजधानी वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक लगा दी गई है। दिल्ली में बीएस-4 वाहनों की एंट्री बैन होने के कारण नोएडा-दिल्ली बॉर्डर (चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज) पर भारी चेकिंग चल रही है। जिससे लंबे जाम के हालात बने हुए हैं। 

विज्ञापन
BS-4 vehicles are not permitted to enter Delhi; police personnel are conducting checks
वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रविवार से लागू प्रतिबंधों के पहले ही दिन शहर की सीमाओं पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। आज दूसरे दिन भी चिल्ला बॉर्डर डीएनडी समेत कई मुख्य मार्गों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिसकर्मी गैर बीएस-6 वाहनों को वापस भेज रहे हैं। जिस वजह से जाम की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक लगा दी गई है। वाहनों की जांच के कारण लंबी कतारें लग गईं। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर चेकिंग के दौरान वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में बीएस-4 वाहनों की एंट्री बैन होने के कारण नोएडा-दिल्ली बॉर्डर (चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज) पर भारी चेकिंग चल रही है। जिससे लंबे जाम के हालात बने हुए हैं। 11:30 के आसपास जाम में कुछ कमी देखी गई। सोमवार सुबह से ही दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की तरफ से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोककर उनके उत्सर्जन मानक व दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं, आया नगर बॉर्डर पर भी वाहनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कहीं सख्ती, कहीं दिखाई दी ढिलाई
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बीएस-6 से कम श्रेणी के वाहनों की एंट्री पर रोक का असर रविवार को पूर्वी दिल्ली से सटे बॉर्डर पर अलग-अलग नजर आया। आनंद विहार, गाजीपुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर पर पुलिस ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की। वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती के बावजूद वाहनों को रोकने की कार्रवाई दिखाई नहीं दी।

गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली की ओर आने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मी वाहनों के दस्तावेज और उत्सर्जन मानक की जांच करते रहे। आनंद विहार बॉर्डर पर भी खासतौर पर डीजल वाहनों पर नजर रखी गई। प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश देने के बजाय वापस लौटाया गया। अप्सरा और लोनी बॉर्डर पर भी पुलिसकर्मियों ने जांच के दौरान बीएस-6 से कम श्रेणी के वाहनों को रोका।


चिल्ला बॉर्डर पर स्थिति अलग रही। रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के कारण नोएडा से दिल्ली आने वाले यातायात को नहीं रोका गया। ऐसे में यहां प्रतिबंध का असर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। लेकिन आज चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है।  और गैर बीएस-6 वाहनों को वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed