फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man had himself shot to get his neighbor sent to jail AND three arrested In Dadri

ग्रेटर नोएडा: पांच दोस्तों संग षड्यंत्र, फिर खुद पर चलवाई गोली; पड़ोसी को जेल भेजने की खौफनाक साजिश का खुलासा

Mon, 02 Nov 2026 06:44 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 06:44 PM IST
सार

एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची। उसने पांच दोस्तों के साथ मिलकर यह योजना बनाई। पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, दो कारतूस, डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन
man had himself shot to get his neighbor sent to jail AND three arrested In Dadri
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी में पड़ोसी को गंभीर आपराधिक मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने के लिए एक व्यक्ति ने खुद पर ही गोली चलवाने की साजिश रच दी। आरोप है कि हरेन्द्र नागर ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई। इसके तहत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने उस पर फायरिंग कराई गई और बाद में पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ जानलेवा हमले का प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा होने के बाद सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें शिकायतकर्ता हरेन्द्र नागर का बेटा, साला और भतीजा शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल भाटी (29) निवासी साकीपुर, प्रतीक उर्फ कलुआ (26) निवासी कुड़ीखेड़ा और अभिषेक नागर (25) निवासी न्यादरगंज दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा, दो कारतूस, सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के न्यादरगंज निवासी हरेन्द्र नागर का अपने पड़ोसी विकास सैन से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच हुई कहासुनी को आधार बनाकर हरेन्द्र ने विकास को गंभीर अपराध में फंसाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने पांच अन्य लोगों को भी साजिश में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि हरेन्द्र ने अपने घर पर अतुल भाटी और कलुआ उर्फ प्रतीक को बुलाया था। आरोप है कि दोनों ने सीसीटीवी कैमरे के सामने हरेन्द्र पर गोली चलाई। इसके बाद हरेन्द्र ने पुलिस को शिकायत देकर विकास सैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इस तरह कथित तौर पर घटना को असली दिखाकर विकास को जेल भिजवाने की तैयारी थी। 

पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान घटना के पीछे रची गई साजिश की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच में आरोपियों की भूमिका और कथित षड्यंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। इसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने बिसाहड़ा अंडरपास के पास से तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल भाटी (29) निवासी साकीपुर, प्रतीक उर्फ कलुआ (26) निवासी कुड़ीखेड़ा और अभिषेक नागर (25) निवासी न्यादरगंज दादरी के रूप में हुई है। अतुल भाटी शिकायतकर्ता हरेन्द्र का साला, प्रतीक भतीजा और अभिषेक उसका बेटा है।

तमंचा, कारतूस और डीवीआर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर भी मिला है। पुलिस बरामद डीवीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों की जांच कर रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


अतुल पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अतुल भाटी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ दादरी और सूरजपुर थानों में मारपीट, धमकी, चोरी, घर में घुसकर हमला और लूट समेत विभिन्न आरोपों में छह पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016, 2017, 2019, 2023 और 2024 के मामले शामिल हैं। वहीं, प्रतीक उर्फ कलुआ और अभिषेक नागर का इस मामले के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास पुलिस की ओर से जारी विवरण में नहीं बताया गया है। हरेन्द्र नागर का भाई सतेन्द्र उर्फ सत्ते वर्ष 2007 के एक मुकदमे में हत्या में दोषी ठहराए जाने के बाद सजायाफ्ता है। हालांक, पुलिस ने इस तथ्य को मौजूदा साजिश से अलग पारिवारिक आपराधिक पृष्ठभूमि के रूप में बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed