{"_id":"6ad8bd0461d0b38533057982","slug":"video-noida-program-chairman-at-vijayadashami-festival-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: विजयादशमी महोत्सव में कार्यक्रम अध्यक्ष बोले- श्रीराम ही भारत की जीवन-धारा, न्याय ही वास्तविक आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: विजयादशमी महोत्सव में कार्यक्रम अध्यक्ष बोले- श्रीराम ही भारत की जीवन-धारा, न्याय ही वास्तविक आदर्श
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी महोत्सव में कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल आस्था नहीं, बल्कि भारत की चेतना और जीवन-धारा हैं। न्याय ही जीवन का सर्वोच्च आदर्श होना चाहिए। हजारों श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि राम का अर्थ केवल विजय नहीं, सत्य, न्याय, त्याग और अंतिम व्यक्ति के प्रति करुणा है। जब तक इन मूल्यों को आचरण में नहीं उतारेंगे, समरस समाज संभव नहीं है। उन्होंने मंच से दो संकल्प साझा किए। पहला, गौरी शिक्षा केंद्र के माध्यम से गरीब बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची उपासना है। दूसरा, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है। खेल से शारीरिक-मानसिक मजबूती के साथ नेतृत्व और राष्ट्रहित की भावना आती है। समिति के पदाधिकारियों और मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से उनके विचारों का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।