फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man accused of murdering friend after plying him with alcohol sent to jail in Greater Noida

हत्यारे दोस्त को जेल: पार्टी के बहाने ऑटो चालक को कार में बैठाया, शराब पिलाकर गला घोंटा; फिर शव रोड पर फेंका

Fri, 16 Oct 2026 06:07 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:07 PM IST
Man accused of murdering friend after plying him with alcohol sent to jail in Greater Noida
ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा में ऑटो चालक पवन शर्मा (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी ललित कुमार शर्मा (43) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी ने रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए पवन को पार्टी देने के बहाने अपनी कार में बैठाया था। 

इसके बाद शराब में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं। पवन के नशे में होने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के उद्देश्य से लखनावली रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्रसिंह का कहना है कि अलीगढ़ निवासी पवन शर्मा पिछले करीब दस साल से कुलेसरा में परिवार के साथ रह रहा था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पवन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। जानकारी नहीं मिलने पर उसके भाई ने बृहस्पतिवार को  कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

शिकायत में पड़ोसी ललित शर्मा पर शक भी जताया गया था। जांच के दौरान ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि पवन और ललित के बीच करीब छह माह पहले रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि ललित ने पवन को पार्टी देने के बहाने अपनी ब्रेजा कार में बुलाया। वहां शराब में नशीली गोलियां मिलाकर उसे पिला दीं। पवन के नशे में होने के बाद आरोपी ने उसका गला दबा दिया। 

हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के उद्देश्य से लखनावली रोड पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और पवन का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है।  पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, न देने पर दी धमकी; प्रेस वार्ता कर बजरंग दास गर्ग बोले..

16 Oct 2026

वीडियो: नैनीताल में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, निकली कलश यात्रा

16 Oct 2026

हमीरपुर: आयुष्मान नशा मुक्ति केंद्र में पांच दिवसीय शिविर संपन्न

सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल में बनेगा 6 बेड का डायलिसिस सेंटर

16 Oct 2026

शिमला में शुक्रवार को खिली धूप, मौसम हुआ सुहावना

16 Oct 2026
विज्ञापन

सिरमौर: भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों और हिमाचल में सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

16 Oct 2026

सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सेंट्रल पार्क में सुरक्षा सख्त, शाम पांच बजे तिरंगा फहराने का आह्वान, पार्क बंद

16 Oct 2026
विज्ञापन

विवि के निर्माण खर्च में 416 करोड़ का अंतर, फंसे आजम खान!

16 Oct 2026

हमीरपुर: श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का मामला, प्रधानाचार्य पर फेल करने और निष्कासन की धमकी देने का आरोप

16 Oct 2026

VIDEO: जहां होनी थी सीएम योगी की जनसभा, वहां भर गया पानी; ऐनवक्त पर कार्यक्रम हुआ रद्द

16 Oct 2026

अलीगढ़ में पत्नी के सिर पर कैंची से हमला, पति फरार

16 Oct 2026

वीडियो: रामलीला में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया दशरथ का पात्र

16 Oct 2026

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ब्रेजा कार की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

16 Oct 2026

VIDEO: 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाते हुए निदेशालय के सामने किया प्रदर्शन

16 Oct 2026

VIDEO: टी20 टूर्नामेंट में एलयू गंगा व एलयू अरावली की टीम के बीच फाइनल मुकाबला

16 Oct 2026

VIDEO: कुल्हाड़ी से प्रहार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, भतीजे पर आरोप, हिरासत में लिया गया

16 Oct 2026

VIDEO: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

16 Oct 2026

किसान पर एक नहीं अनेकों मार, सरकारी एजेंसियां गायब, मिलर कर रहे सीधी खरीद: कुणाल कर्ण सिंह

16 Oct 2026

हांसी का बाबा बंदा सिंह बहादुर कम्युनिटी सेंटर बदहाली का शिकार, बेसमेंट में पानी भरने से एक साल से बंद

16 Oct 2026

वीडियो: पतलोट महाविद्यालय में बीए-एमए कक्षाएं शुरू न होने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

16 Oct 2026

कानपुर के पनकी में इंडियन ऑयल टैंकर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत पर परिजनों का हंगामा

16 Oct 2026

झोटा हत्याकांड: हरसिमरत बादल और जत्थेदार गड़गज्ज ने उठाई आवाज

लोहारू क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

16 Oct 2026

रामपुर बुशहर: एफआरए मामलों में पैसे मांगने की शिकायतों पर मंत्री ने दिए जांच के आदेश

16 Oct 2026

VIDEO: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस ने लोकतंत्र को सलाखों के पीछे कैद करने का काम किया

16 Oct 2026

कांगड़ा: राम वनवास और दशरथ मरण के मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों को किया भावुक

16 Oct 2026

VIDEO: राम मंदिर के 150 निर्माण कार्यों में 148 पूरे, 15 नवंबर तक परकोटे का काम पूरा करने का लक्ष्य

16 Oct 2026

VIDEO: रक्षामंत्री बोले- राजनीतिक अवसरवाद के लिए चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे राहुल गांधी

16 Oct 2026

VIDEO: सामने आया श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो, नेपाल के चेक पोस्ट पर सीसीटीवी में हुआ कैद

16 Oct 2026

नवरात्र, रंग-बिरंगी रोशनी और डीजे की धुन... देर रात तक थिरके लोग; नोएडा में गरबा और डांडिया की धूम

16 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed