{"_id":"697b996b6c8e089412083f0f","slug":"video-indian-culinary-institute-students-shine-at-bharat-parv-2026-01-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भारत पर्व: इस इंस्टीट्यूट के छात्रों का जलवा, भारतीय व्यंजनों को मिली खास पहचान, देखें ये रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भारत पर्व: इस इंस्टीट्यूट के छात्रों का जलवा, भारतीय व्यंजनों को मिली खास पहचान, देखें ये रिपोर्ट
दिल्ली में आयोजित भारत पर्व में सेक्टर-62 स्थित इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट के छात्र अपने हाथों से बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों की भव्य प्रदर्शनी कर रहे हैं। इस आयोजन में संस्थान के करीब 50 छात्र मिलकर स्टॉल लगा रहे हैं, जहां समोसे, आलू बड़ा, चिकन टिक्का, आलू टिक्का, पनीर टिक्का और डेजर्ट में कपकेक्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। भारत पर्व में आने वाले देश-विदेश के पर्यटक भारतीय खानपान के पारंपरिक स्वाद से रूबरू हो रहे हैं और छात्रों की मेहनत की सराहना कर रहे हैं।
छात्रों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खानपान को आगे बढ़ाना है, ताकि भारत में बने व्यंजन हर किसी को पसंद आएं और उनकी पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हो। इसके लिए पहले इंस्टिट्यूट में ही सभी व्यंजन तैयार किए जाते हैं और फिर उन्हें भारत पर्व स्थल तक भेजा जाता है। जैसे-जैसे लोगों की पसंद बढ़ रही है, वैसे-वैसे छात्रों का उत्साह भी दोगुना हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।