{"_id":"6997306501394c748f04ad44","slug":"video-girls-reached-college-with-their-first-fast-in-noida-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआएं, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआएं, देखें रिपोर्ट
पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआ
नोएडा।
रमजान के पहले दिन शहर के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ रोजा रखा। रोजा रखकर कॉलेज पहुंचीं तीन सहेलियों इरफा, मुस्कान और फेजा ने बताया कि उन्होंने सुबह जल्दी उठकर सहरी की तैयारी की और इबादत के बाद कॉलेज के लिए रवाना हो गईं। उनका कहना है कि कई वर्षों बाद रमजान सर्दी के महीने में आया है, जिससे रोजा रखना अपेक्षाकृत आसान लग रहा है।
इरफा ने कहा कि वह पूरे महीने नियमित रूप से रोजे रखेंगी। मुस्कान ने बताया कि रमजान में सबसे अच्छा पल इफ्तार का होता है, जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर रोजा खोलता है। वहीं फेजा ने कहा कि यह पवित्र महीना सब्र, भाईचारे और इबादत का संदेश देता है। छात्राओं ने सभी के परिवार की खुशहाली और समाज में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।