{"_id":"6abbcc136468e5f037013507","slug":"video-exhibition-of-combination-cooking-technology-at-up-trade-show-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी ट्रेड शो: मोबाइल से कनेक्ट होगा किचन, एक डिवाइस से बनेंगी 650 से अधिक रेसिपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ट्रेड शो: मोबाइल से कनेक्ट होगा किचन, एक डिवाइस से बनेंगी 650 से अधिक रेसिपी
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गुजरात की कंपनी ऑन2कुक ने व्यावसायिक रसोई के लिए अपना कमर्शियल कुकिंग डिवाइस पेश किया। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से खाना पकाने का समय 70 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। डिवाइस में माइक्रोवेव और इंडक्शन तकनीक को एक साथ जोड़ा गया है, जिसे कंपनी ने कॉम्बिनेशन कुकिंग टेक्नोलॉजी नाम दिया है। मोबाइल ऐप से जुड़ने के कारण इसमें रेसिपी चुनने, कुकिंग की निगरानी करने और हैंड्स-फ्री खाना पकाने की सुविधा भी मिलती है।
कंपनी की प्रतिनिधि स्नेहा पटेल ने बताया कि डिवाइस में 650 से अधिक पूर्व-निर्धारित रेसिपी उपलब्ध हैं। इनमें बेकरी, चाइनीज, गुजराती, उत्तर और दक्षिण भारतीय, इटैलियन, थाई और पैन एशियन व्यंजन शामिल हैं। ऐप के जरिये रेसिपी लाइब्रेरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे व्यावसायिक रसोई में अलग-अलग व्यंजनों के लिए अलग उपकरण रखने की जरूरत कम हो सकती है। डिवाइस में स्वचालित स्टिरर लगा है, जिससे खाना पकाते समय उसे हाथ से चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। पानी की सही मात्रा डालने के लिए स्प्रेयर पंप और बोतल दी गई है। माइक्रोवेव और इंडक्शन की शक्ति को अलग-अलग नॉब के माध्यम से शून्य से 100 स्तर तक नियंत्रित किया जा सकता है। भाप निकासी की व्यवस्था होने से कंपनी के अनुसार चिमनी की आवश्यकता भी कम हो जाती है।
कंपनी का दावा है कि मोमो करीब 10 मिनट के बजाय तीन मिनट, केक 25 के बजाय पांच मिनट और चिकन करी 30 के बजाय आठ मिनट में तैयार की जा सकती है। फ्रोजन भोजन को बिना पिघलाए सीधे पकाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस स्टीमर, ओवन, इंडक्शन, माइक्रोवेव, फ्रायर और ग्रिलर की तरह काम कर सकती है। इससे जगह, ऊर्जा और संचालन लागत कम करने में मदद मिलने का दावा किया गया है। डिवाइस में सिलिकॉन स्टिरर, मोमो बास्केट, ग्रिल पैन, पिज्जा किट और केक मोल्ड जैसी एक्सेसरीज भी दी जाती हैं। कंपनी के मुताबिक यह होटल, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, कैंटीन, क्लाउड किचन और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट के लिए उपयोगी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।